सहतवार। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम एक युवक खेत को जा रही किशोरी को उठाकर जबरन ले जाने लगा। जब किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसे मारा पीटा, जिससे वह घायल हो गई। किशोरी किसी तरह भागकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने तहरीर में उल्लेख किया है कि रविवार की शाम जब वह खेत को जा रही थी तभी गांव का ही एक युवक आया और मुझे मोबाइल देने लगा और कहा कि हमसे बात करना। मैंने जब इंकार किया तो वह मुझे मारने पीटने लगा और जबरिया गलत नीयत से उठाकर ले जाने लगा। मेरा मुंह बंद कर दिया। मैं किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।