फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की ठगी:एसएसपी बोले- ईओडब्लू को होगी जांच ट्रांसफर

Tue, 24 Jul 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीगंगा इन्फ्रासिटी ठगी प्रकरण की विवेचना भले ही क्राइम ब्रांच को सौंपी गई हो, लेकिन अब एसएसपी ने जांच इकोनोमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्लू) को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। 200 करोड़ की ठगी के इस मामले की जांच में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को भी लगाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के नेपाल भागने के संकेत मिले हैं। लिहाजा अब उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

श्रीगंगा इन्फ्रासिटी के एमडी चंद्रगुप्तपुरम कॉलोनी निवासी राजेश मौर्य, एजेंट अजय मौर्य, मनोज मौर्य, दिनेश मौर्य, सिविल लांइस में वसुंधरा होटल के पीछे रहने वाले विश्वनाथ मौर्य, कृष्णनाथ मौर्य, शिवनाथ मौर्य और संदीप सिंह पर निवेशकों का करीब 200 करोड़ रुपया लेकर फरार होने की रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज है। ठगी के शिकार लोगों में मंत्री, अधिकारी, व्यापारी आदि सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। इस मामले में अब तक सिर्फ शिवनाथ मौर्य की ही गिरफ्तारी हो सकी है। बारादरी पुलिस ने फरार चल रहे सात आरोपियों के कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी कराए हैं। आईजी डीके ठाकुर के आदेश पर बारादरी पुलिस ने ठगी की फाइल क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।

एक आरोपी की गोरखपुर में मिली लोकेशन पर चूक गई पुलिस
पुलिस की टीम ने एक आरोपी का गोरखपुर के एक होटल तक पीछा किया। वहां सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी परिवार के साथ होटल से निकलता नजर आ रहा है, लेकिन यहां टीम ने चूक कर दी। गोरखपुर में आरोपी के पिता की लोकेशन पुलिस के पास थी, लेकिन उसे हिरासत में लेकर आरोपी के बारे में पूछताछ नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें