फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों को घेराबंदी कर ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के समीप शुक्रवार की रात पंपिग सेट खोलकर ले जा रहे हथियारबंद बदमाश को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। हालांकि उसका एक साथी फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाश को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसौंडर (मठिया) निवासी श्याम नारायण गिरी का ट्यूबवेल घर से तीन किलो मीटर दूर स्थित है। शुक्रवार की रात बाइक सवार दो हथियार बंद बदमाश ट्यूबवेल पर लगा पंपिग सेट की सेक्शन पाइप काटकर ले जाने लगे, तभी इसकी आहट ग्रामीणों को लग गई। टिकुलिया गांव के समीप ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को बाइक सहित पकड़ लिया। मौके पर पहुंची डायल 100 व भीमपुरा पुलिस बदमाश की तलाशी ली तो उसके पास से असलहा व दो कारतूस बरामद किया। पुलिस के पूछताछ में पकड़ा गया बदमाश उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव निवासी शैलेष यादव और उसका फरार साथी बृजेश यादव अपने पिता के ननिहाल जमुआव में रहता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि दोनों अपराधी कई मामलों में वांछित हैं। दोनों हाल ही में जेल से छूटे हैं। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें