सिकंदरपुर(बलिया)। थाना क्षेत्र के मनियर मार्ग पर बसारिखपुर चट्टी के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर बलिया निवासी व्यापारी अरुण गुप्ता (30) पुत्र स्व. रमाशंकर गुप्ता बलिया से बाइक द्वारा सिकंदरपुर आ रहे थे। बसारिखपुर चट्टी पर पहुँचे ही थे कि बसारिखपुर निवासी इकलाख उर्फ लाल मोहम्मद (70) की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए।