बलिया। जीआरपी गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जीआरपी ने शुक्रवार की शाम फेफना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उक्त बदमाश ट्रेनों में चोरी, लूट व जहरखुरानी की घटनाओं में लिप्त थे।
शनिवार को जीआरपी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने खुलासा करते हुए कहा कि पकड़े गए आरोपी गाजीपुर जिले के दिलदार नगर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी राजू उर्फ राजा, बिहार प्रांत के जिला रोहतास के थाना दिनारा क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी विमलेश प्रसाद उर्फ बुलेट राजा, कौशाम्बी जिले के थाना मूरतगंज क्षेत्र के हौली निवासी ऋषभ प्रसाद उर्फ बनारसी, बिहार प्रांत के बक्सर जिला के थाना डुमराव क्षेत्र के पुराना भोजपुर निवासी जितेंद्र, जौनपुर जिले के थाना पुरानी बाजार क्षेत्र के मुफ्ती मुहल्ला निवासी मासूम हुसैन है। बताया कि पूछताछ में अपराधियों ट्रेन में चोरी, लूटपाट और जहरखुरानी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके पास से पांच मोबाइल, 10550 रुपये नकदी, नशीला पाउडर, सोने की एक अंगूठी बरामद किया गया।