बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया गांव में शनिवार को देर रात ग्रामीणों ने मवेशी ले जा रहे तीन तस्करों को घेर लिया। इस दौरान कुछ निकल भागे जबकि तीन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मवेशियों को ग्रामीणों के हवाले कर दिया है। वहीं पकड़े गए तीन तस्करों का चालान कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया गांव में शनिवार की मध्यरात्रि बजे कुछ लोग मवेशी लेकर जा रहे थे। इस दौरान मवेशियों की आवाज से जागे ग्रामीणो ंने तस्करों को मवेशी संग घेर लिया। लेकिन लोगों की मानें तो कुछ पशु तस्कर भागने में सफल रहे। जबकि तस्कर नरायनपुर गांव निवासी सुदर्शन नट पुत्र दद्दन नट,, बब्लू नट पुत्र हरेन्द्र, राकेश पुत्र बाउल को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जिस पर पुलिस ने उनका गो-वध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।