रसड़ा। रसड़ा- मऊ मार्ग स्थित पकवाइनार डायट स्कूल के समीप बुधवार की शाम बाइक एवं साइकिल की टक्कर में वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को इलाज के दौरान चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के नव पूरा निवासी राम सिंहासन गुप्ता (65) पकवाइनार से बाजार करके साइकिल से घर जा रहा था। डॉयट स्कूल के समीप किसी की पुकार पर उसने साइकिल मोड़ा कि उसी दौरान पीछे से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। साइकिल सवार राम सिंहासन दूर जा गिरे। बाइक सवार सिधागार घाट निवासी वकील अंसारी (35) भी गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहा राम सिंहासन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान वकील अंसारी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।