बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार में हुई विवाहिता की मौत के मामले में बांसडीह पुलिस ने पति, सास व ससुर को गुरुवार को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि मृतका सुमित्रा के पिता हरेराम राजभर निवासी रघुबरनगर ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी बेटी को दहेज को लेकर मारा पीटा जाता था। मंगलवार की रात्रि में उसे गला दबाकर हत्या कर दी गईं। इस मामले में मृतका के पिता ने अपने दामाद संतोष, समधी दूबर राजभर व समधीन चन्द्रावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, बुधवार की रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। बता दें कि मंगलवार की रात में मैरिटार निवासी सुमित्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।