नगरा। कोठियां चट्टी के समीप नगरा बेल्थरा रोड मार्ग पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने गुरुवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही अनुसूचित बस्ती के लोगों मेें आक्रोश व्याप्त हो गया। देखते ही देखते प्रतिमा स्थल के पास काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी और क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। देररात रसड़ा से कारीगर बुलाकर अंगुली की मरम्मत कराई गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है।