बलिया। सुखपुरा थाना के पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के पंदह गांव निवासी ठाकुर प्रसाद गुप्ता (32) पुत्र नागेंद्र गुप्ता जिला मुख्यालय किसी काम से बाइक से आ रहा था। जैसे ही सुखपुरा थाना के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।