फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। दोकटी थाना क्षेत्र के टोला सेवक राय के गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को विवाहिता के पिता द्वारा दोकटी थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर दोकटी पुलिस ने पति, जेठानी, जेठ व जेठ के पुत्र पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोकटी थाना क्षेत्र के टोला सेवक राय के गांव निवासी अवध विहारी यादव से हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी धरीक्षण यादव ने अपनी बेटी पूजा (23) की शादी अप्रैल 2017 में किया था। पूजा सोमवार को घर में मृत अवस्था में मिली थी। इसकी सूचना लड़की के पिता धरीक्षण यादव को पड़ोसियों ने फोन से दी। मौके पर जब वह पहुंचे तो बेटी के ससुराली घर छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली घटना स्थल पर पहुंची और बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द से जल्द दोषी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें