फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के सामानों के साथ दो आरोपी धराए, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के विगत दिनों आठ अगस्त की रात एलासगढ़ में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने दो लोगों को देशी बंदूक और तमंचा के साथ मंगलवार की सुबह रिगवन से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि विगत दिनों एलासगढ़ निवासी दीना नाथ तुरहा के घर भरत यादव, प्रदीप कुुमार निवासीगण मनियर ककरघट्टा ने जाकर महिलाओं के आभूषण शरीर से उतरवाने के साथ ही डरा-धमकाकर तीन हजार रुपये भी ले लिए थे। थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर आरोपी भरत यादव तथा प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया जबकि राजू यादव निवासी महराजपुर थाना सहतवार तथा जनक यादव ककरघट्टा ये दोनों आरोपी फरार है। जिसकी तलाश मनियर पुलिस कर रही है। आरोपियों के पास एक अदद देशी बंदूक तथा एक तमंचा के साथ ही 15 कारतूस बरामद किए गए। वहीं डकैती किए गए सामान में चांदी के आभूषण तथा बर्तन बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें