फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय असलहा तस्कर को पुलिस की टीम ने पकड़ा, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरफ्तार हुआ। उसके पास से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक तमंचा, एक बंदूक डबल बैरल तथा तीन कारतूस जब्त किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी स्वाट टीम को सूचना मिली कि एक मोटर साइकल पर सवार दो लोग सुखपुरा की तरफ से बलिया शहर की तरफ आ रहे हैं। जिनके पास एक प्लास्टिक की बोरी में असलहा है। इसपर प्रभारी निरीक्षक ने स्वाट टीम के साथ सुखपुरा मार्ग पर बहादुरपुर पुलिया के पास पहुंचे। एक बाइक आते हुए दिखाई दी। जिसपर दो व्यक्ति सवार थे, लेकिन रोकने पर वे विपरीत दिशा की तरफ बाइक मोड़ का भागने लगे। लेकिन पीछे बैठा आरोपी अनियंत्रित होकर गिर गया। उसके हाथ में बोरी थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपी का नाम मो. आरिफ निवासी मोहल्ला छावनी थाना मनियर जनपद बलिया है। उसने बताया कि असलहा लेकर गाजीपुर में बेचने हेतु जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गयी तो पैंट से एक पिस्टल बरामद हुई व बोरी से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक तमंचा व एक बंदूक डबल बैरल तथा 3 कारतूस बोरी बरामद किया गया। फरार आरोपी विमल सिंह पुत्र नथुनी सिंह निवासी देवापुर वार्ड नंबर दो थाना मनियर जनपद बलिया का है। थाना कोतवाली नगर बलिया में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें