बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के दरांव गांव में शनिवार की शाम 33 हजार वोल्ट की चपेट में आने से पेड़ पर चढ़े एक युवक की मौत हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद माता रामधरिया समेत पूरे परिवार का रोते-रोते बुराहाल था। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के दरांव गांव निवासी चंद्रशेखर यादव (40) शनिवार को बांसडीह-सहतवार मार्ग स्थित कांशीराम आवास के पास सूखे पेड़ पर चढ़कर भोजन बनाने के लिए लकड़ी तोड़ रहा था। जिस बांस से वह लकड़ी तोड़ रहा था। वह दुर्भाग्यवश 33 हजार वोल्ट विद्युत तार से सट गया। बांस सटते ही युवक आग का गोला बनकर पेड़ पर चिपक गया। सूचना मिलते ही बांसडीह कोतवाल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और पेड़ पर लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही माता रामधरिया एवं उसके परिवार का रोते-रोते बुराहाल था। मृतक अपने छह भाई व चार बहन में तीसरे नंबर पर था। अभी मृतक की शादी नहीं हुई थी। परिवार झोपड़ी में रहकर गुजर-बसर करता है। मृतक चंद्रशेखर का परिवार अत्यंत गरीब है। आलम यह है कि परिवार का भोजन इस आधुनिक युग में भी लकड़ी पर ही बनता है।