गड़वार। चितबड़ागांव फीडर के विद्युत अधिकारियों की टीम ने कटियामारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पिपरा खुर्द स्थित एक होटल संचालक पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। एसडीओ मिथिलेश कुमार बिंद ने बताया कि मीटर चेकिंग के दौरान टीम पिपरा खुर्द में होटल पर पहुंची तो होटल संचालक मीटर को बाइपास करके बिजली चोरी करता हुआ पाया गया। इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।