बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टोंस नदी पुल के 500 मीटर पूरब नदी में 22 जुलाई की दोपहर फेफना निवासी जाकिर अहमद की 20 वर्षीय पुत्री नगमा कूद गई। जिसकी सूचना युवती के साथ गए फेफना निवासी राजू ने युवती के परिजनों को दी थी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते नदी की ओर पहुंच गए। जहां नदी किनारे युवती की चप्पल पाई गई। चर्चा रही कि प्रेमी ने जान देकर अपना वादा निभा दिया।
सूत्रों की माने तो मृतक युवती व साथ गए युवक में काफी दिनों से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। दोनों साथ जीने व मरने की कसमें खाई थी। परिजनों के विरोध के कारण दोनों आत्महत्या की नीयत से टोंस नदी की ओर गए। जहां युवती ने तो नदी में छलांग लगा दिया, लेकिन युवक डर के कारण छलांग नहीं लगाया। जिससे युवक बच गया। जबकि युवती की अगले दिन सुबह लाश पायी गई। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पाने के लिए साथ जीने, साथ मरने की कसम को जान देकर पूरा किया। लेकिन उसके प्रेमी ने उसके साथ धोखा दे दिया। उसे क्या पता था कि साथ जीने व मरने वाला उसका प्रेमी इस प्रकार धोखा दे देगा।