फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा व्यवसायी के अपहरण की रेकी में मिठाई विक्रेता गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भट्ठा व्यवसायी भोले यादव के अपहरण के मामले में रेकी के आरोप में पुलिस ने जसवंतनगर कस्बे के मिष्ठान विक्रेता बालिस्टर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि उससे पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही कई बड़े अपराधियों के नाम खुलने और गिरफ्तारी का रास्ता खुल सकता है। वहीं कारोबारी की गिरफ्तारी से व्यापारियों में उबाल है। उन्होंने मंगलवार को प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि भोले यादव अपहरण कांड में गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने इस सिलसिले में करीब 300 लोगों से पूछताछ की है। पुलिस टीम मुंबई तक जांच करने गई है। वहां से पूछताछ के लिए भी लोगों को बुलाया गया है। मिठाई विक्रेता बालिस्टर सिंह ने पुलिस को बहुत गुमराह किया है। इससे पुलिस काफी उलझी रही। सोमवार को उसे थाने लाया गया तो उसने थाने से भागने की कोशिश की। भागते समय गिरने से उसको चोट आई है। पूछताछ में उसने पेट दर्द और ब्लड प्रेशर के कारण घबराहट होने की शिकायत की। जिला अस्पताल में मेडिकली फिट होने पर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने अभियुक्त का रिमांड बनाकर जेल भेजने का आदेश दिया।
उधर सोमवार देर रात बालिस्टर सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि जसवंतनगर कोतवाली पुलिस ने उसे 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। उसके बाद से बालिस्टर घर नहीं पहुंचा। उसे जेके अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा दिया गया। बालिस्टर ने बताया कि थाने में उसे पुलिस ने बुरी तरह पीटा है। पुलिस ने उसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया।  क्राइम ब्रांच ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके भाई प्रदीप यादव ने बताया की पांच दिन पहले पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके भाई को थाने में बुलाया था। वहीं एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मिठाई व्यापारी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। उस पर किसी प्रकार के टार्चर का इस्तेमाल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें