फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल तथा महिलाओ में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के मानगढ़ में तैनात लेखपाल ज्योति गुप्ता को वरासत की जांच करने के विवाद में महिलाओं ने घर में घुस कर मारपीट की। दोनों पक्षों ने बैरिया थाना में तहरीर दिया है। घायल लेखपाल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मानगढ़ में तैनात लेखपाल ज्योति गुप्ता को चकगिरधर के लेखपाल मंगल राम ने सोमवार को कहा कि तुम्हारे गांव की राजदुलारी के वारिस प्रमाण पत्र की जांच है, जांच करके रिपोर्ट हमें बता देना। साथी लेखपाल शिवमंगल राम के कहे अनुसार लेखपाल ज्योति गुप्ता मंगलवार को चकगिरधर गांव पहुंची और सीमा देवी पत्नी सोनू साहनी से नाम, उम्र और पता पूछा। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट भी लेखपाल शिवमंगल राम को दे दिया और घर वापस आ गई। बुधवार को सीमा देवी दो अन्य महिलाओं को लेकर लेखपाल ज्योति गुप्ता के घर पहुंची वरासत को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं होने लगा मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें