बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में रविवार की देर शाम नाली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी श्रीराम और रामचंद्र में नाली को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के श्रीराम( 60), अजय (35), भुवनेश्वर (55) तथा दूसरे पक्ष के रामचंद्र (55) और अर्जुन(26), गुधिया देवी (52) पत्नी रामचंद्र घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएससी रसड़ा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।