फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालेरो का लॉक तोड़कर मोबाइल, नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। क्षेत्र के बाहरपुर स्थित रामलखन इंटर कालेज में शुक्रवार की शाम इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे एक ही बोलेरो से गए आधा दर्जन छात्रों की बोलेरो गाड़ी के गेट का लॉक तोड़कर उसमें रखे चार मोबाइल, 16 हजार रुपये नगदी सहित गाड़ी के कागजात पर हाथ साफ कर गए। परीक्षा छूटने के बाद गाड़ी के पास पहुंचे तो गेट खुला देखा तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। थाना क्षेत्र के बराहिमपुर गांव के आस पास से आधा दर्जन छात्र एक बोलेरो गाड़ी से रामलखन इंटर कालेज पर परीक्षा देने गए थे। परीक्षा केंद्र से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ा कर परीक्षा देने चले गए। इसी बीच किसी ने गाड़ी के गेट का लॉक तोड़कर उसमें रखा कृष्णा यादव, नितेश यादव, श्रवण यादव व पीयूष यादव आदि छात्रों के चार मोबाइल, 16 हजार रुपये नगद व गाड़ी के कागजात पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें