फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से फरार बदमाश को पुलिस ने जेल के पास दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार को वांछित अपराधी को जिला कारागार के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। अभियुक्त पर हत्या, लूट, गैंगेस्टर के अलावा अन्य मुकदमा दर्ज था। जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बड़की सेरिया पटखौली निवासी विना पाठक शनिवार को चतुर्थ जज चंद्रभान सिंह की अदालत में पेशी में आया था। वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसे शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय की संयुक्त टीम ने पीछाकर जिला कारागार के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर हत्या, लूट व गैंगेस्टर के अलावा अन्य कई मामले में मुकदमा दर्ज है। वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे पुलिस की काफी दिनों से तलाश थी। अभियुक्त विजय ठाकुर हत्याकांड का भी आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें