रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव में सोमवार की देर शाम सरस्वती पूजा में दो पक्षों के मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सरस्वती पूजा में मां सरस्वती का कपाट खोलने को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें पूर्व प्रधान महेंद्र राम 30 वर्ष पुत्र खेदूराम तथा दूसरे पक्ष से धनंजय प्रताप सिंह (32) पुत्र सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव (46) पुत्र श्री यादव, गोलू गोड़ (18) पुत्र सुरेश गोड़, बदन गोड़ (52) पुत्र गिरगिट, विकास खरवार (14) पुत्र घूरा खरवार घायल हो गए। पूर्व प्रधान महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया, वहीं प्रधान आत्मा सिंह की तहरीर पर 11 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।