फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बर्तन व अनाज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा पकड़ीतर गांव निवासी मनन यादव के घर में गुरुवार की रात छत के रास्ते आंगन मे उतरे चोरों को जब सभी कमरे भीतर से बन्द मिले तो खुले रसोईघर में घुस कर चोरों ने गैस चूल्हा सिलेंडर, खाना बनाने का बर्तन, तीस किलो आटा, बीस किलो चावल के साथ दाल सब्जी व मसालों पर हाथ साफ किया। सुबह घर की एक महिला चाय बनाने के लिए रसोई घर में घुसी तो चोरी का पता चला। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और चोरों को तत्काल गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। घटना की तहरीर मनन यादव के भाई धनन यादव ने दोकटी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें