फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक संग पाच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय एवं कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय ने संयुक्त रूप से मंगलवार की देर शाम घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को कोतवाली क्षेत्र के महुआ मोड़ से गिरफ्तार किया। उनके पास से एक चोरी की बाइक, एक 12बोर का तमंचा, एक-एक जिंदा व खोका कारतूस बरामद किया। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिया से चोरी की छह बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया।
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिली कि दो अभियुक्त चोरी की बाइक लेकर महुआ मोड़ की तरफ से ओवर ब्रीज की तरफ जा रहे है। जिनके पास अवैध असलहा भी है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व स्वाट टीम ने महुआ मोड़ के पास दोनों को रोका तो उन्हाेंन पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। अभियुक्तों के पास से चोरी की अपाची बाइक, एक तमंचा, एक-एक जिंदा व खोका कारतूस बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्त हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली निवासी लव दूबे पुत्र मुक्तेश्वर दूबे तथा दुबहर थाना क्षेत्र के बसरिकापुर निवासी धनु यादव पुत्र नारायण यादव हैं।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिया के पास से मंगलवार की रात चोरी की छह बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्त सुखपुरा निवासी भानू प्रताप सिंह पुत्र हरेराम सिंह, तपन राय पुत्र विभूति भूषण राय तथा दुबहर थाना क्षेत्र के ब्यासी निवासी बसंत सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें