फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडर की जद में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ पर सोमवार की शाम कमांडर जीप की जद में आने से दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी बृंदा यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब मृतक बाइक से बैरिया से रामगढ़ की ओर आ रहा था। जैसे ही सुघर छपरा गांव के समीप पहुंचा कि बलिया से बैरिया की ओर जा रही कमांडर जीप ने धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, कमांडर चालक जीप लेकर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें