बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बांसडीह रोड पुलिस ने कतरिया निवासी अभियुक्त रमेंद्र उर्फ राजेंद्र तुरहा, राजेश, गौतम, विनय पुत्र प्रेमचन्द तुरहा के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। अभियुक्तों पर वादिनी की नाबालिग लड़की को बेइज्जत करने की नीयत से हाथ पकड़ना और खींचने का आरोप है। थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 जून की शाम एक किशोरी शौच करने गई हुई थी। इसी बीच उक्त अभियुक्ताें ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया और सुनसान स्थान की ओर जबरिया ले जाने लगे। लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर युवक उसे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंच परिजनों से आप बीती सुनाई। जिसके बाद वादिनी ने चारों के विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसके बाद पीड़ित पुलिस अधीक्षक के दरबार में पहुंची। जिनके निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।