बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर नई बस्ती स्थित जटहा बाबा के समीप स्थित मकान के ताले तोड़कर सोमवार रात चोरों ने 60 हजार रुपये की नगदी और 80 हजार रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मऊ जनपद के विलौझा निवासी सुमेश वर्मा हरपुर नई बस्ती जटहा बाबा मंदिर के समीप मकान में रहते है। दस जून को घर में ताला बंद करके अपने पैतृक गांव गए थे। सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। सोमवार रात घर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। 60 हजार नगदी सहित 80 हजार के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।