फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइकों के साथ दो चोर धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान में नगरा पुलिस को मंगलवार की सुबह तड़के तिलकारी मोड़ से चोरी की दो बाइकों व दो मोबाइल सहित दो बाइक चोरों को धर दबोचा। जबकि चोरी की मोटरसाइकिल रखने के जुर्म में तीसरे की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ तिलकारी से नगरा की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने बाइक सहित दोनों को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों ने स्वीकार किया कि मोटसाइकिल चोरी की है तथा इसे मऊ से चुराया है। युवकों ने अपना नाम मारकंडेय यादव निवासी तिलकारी थाना नगरा व गुड्डू यादव निवासी बलुआं थाना नगरा बताया। बाइक चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने जनता इंटर कालेज से बोर्ड परीक्षा के दौरान चुराई गई बाइक को भी तिलकारी गांव में एक घर से बरामद कर लिया। चोरी की बाइक रखने के आरोप में पुलिस ने कौशल कुमार यादव को भी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें