बेल्थरारोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजमगढ़ रैली से लौट रहे क्षेत्र के चंदायर कला निवासी वृद्ध सर्वदेव मौर्य (70) की मौत शनिवार की रात नगरा के पास सड़क हादसे में हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि सर्वदेव आजमगढ़ में प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेकर बोलेरो से वापस घर की ओर आ रहे थे। किसी कार्यवश चालक ने नगरा के पास वाहन को रोक दिया। सर्वदेव बोलेरो से उतरकर टहलने लगे। इस दौरान किसी वाहन ने सर्वदेव को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।