फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा में सक्रिय रहा चेन स्नैचिंग गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान जेब कतरे और चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय रहा। यात्रा के दौरान महिलाओं की चेन निकालने के साथ ही हाथ के कड़े गायब होने की पुलिस के पास शिकायतें पहुंची हैं। जबकि जेब से पर्स चुराने के मामले भी सामने आए हैं। पुलिस शिकायत के बाद आगामी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को नाहन में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए थे। जेबकतरों पर खास निगरानी रखी जा रही थी। इसके लिए लगभग सौ से अधिक जवान तैनात किए गए थे। लेकिन, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसे जेब कतरों ने महिलाओं के गले की चेन, हाथ के कंगन गायब कर दिए। बड़ा चौक निवासी कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने बताया कि उनकी माता शशि गर्ग की गले से सोने की चेन गायब हुई है। करीब दो तोले की चेन के गायब होने की रिपोर्ट उन्होंने गुन्नूघाट स्थित पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। उधर, सूत्र बताते हैं कि कड़ों और चेन गायब होने के पांच मामले गुन्नूघाट चौकी में पहुंचे हैं। इसके अलावा एक दर्जन के लगभग जेब कतरों ने भी लोगों की जेबें काटी हैं। डीएसपी बविता राणा ने बताया कि पुलिस के पास चेन और कड़े गायब करने के मामले पहुंचे हैं। जिस पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें