रसड़ा(बलिया)। नगर के रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर लूट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गड़वार थाना के खरहाटार निवासी हरेंद्र नाथ पुत्र श्यामा नाथ रेलवे स्टेशन की समीप से कहीं जाने की फिराक में था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को धर दबोचा। छह सितंबर 2016 को कोतवाली क्षेत्र सरदासपुर निवासी मु हफीज नट के घर हुई लूट कांड का मुख्य आरोपी था। आरोपी युवक की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।