बेल्थरारोड। हल्दीरामपुर स्थित नदुआ ढाले के पास पिकअप और बाइक टक्कर में बाइक सवार दो परीक्षार्थी जख्मी हो गए, वहां मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक को गंभीरावस्था के चलते डॉक्टर ने बलिया रेफर कर दिया। बिहार के सिवान निवासी भुवनेश्वर कुमार राम पुत्र सत्यनरायण राम , सिवान बिहार निवासी दीपक कुमार इंटरमीडिएट की द्वितीय प्रश्नपत्र गणित की परीक्षा देने के लिए हल्दीरामपुर स्थित लालमणी ऋषि इंटर कालेज पर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहदी पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बेल्थरारोड सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।