फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने रौंधा बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर जोहड़ों पुल के समीप सोमवार रात एक ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। माजरा पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तारी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में मोहिनी (25) पत्नी रविकांत निवासी क्यारदा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति रविकांत घायल हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह मोहिनी सूरजपुर में सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए 4 बजे अपने घर से निकली थी। महिला को वापस लेने के लिए करीब साढ़े 6 बजे पति मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचे। रास्ते में जोहड़ों पुल के नजदीक पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इससे बाइक सड़क पर पलट गई और सड़क पर गिरी महिला को कुचलते हुए ट्रक सवार आगे निकल गया। हादसे में रविकांत बाइक के साथ कई मीटर आगे रगड़ते हुए गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का टायर महिला के सिर पर चढ़ गया था जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक पांवटा साहिब से नाहन की ओर जा रहा था जिसमें लकड़ी भरी हुई थी।
विज्ञापन

उधर, माजरा थाना प्रभारी माजरा सेवा सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज कर दिया है। आसपास के क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी गई है जिससे आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें