रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नत्थोपुर गांव में सोमवार की रात 10 बजे संदिग्ध तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। बदमाश बाइक छोड़ भाग निकले। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। दिनेश्वर चौहान पुत्र स्व. राम अवतार चौहान के घर के पीछे तीन युवक खड़े थे। उसी समय दिनेश्वर चौहान की पुत्रवधू शौच करने के लिए घर से बाहर निकली । तीन युवकों की गतिविधि संदिग्ध देख महिला शोर मचाने लगी। शोर पर ग्रामीणों की हुजूम ने तीनों बदमाशो को दौड़ा लिया। युवक बाइक छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। मोटर साइकिल होंडा यूपी जेड 6928 को आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची 100 पुलिस के साथ साथ संवरा पुलिस चौकी कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए । पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर तहरीर पर जांच पड़ताल में जुट गई। तीनों युवक क्यों किसलिए वहां मौजूद थे। चर्चा का विषय बना रहा तथा दिनभर अफवाहों का बाजार गर्म रहा।