बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम शौच के लिए खेत की ओर जा रही किशोरी के साथ एक मनबढ़ युवक ने छेड़खानी की। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उभाव के एक गांव में देर शाम किशोरी खेत की ओर जा रही थी कि इस बीच गांव के एक मनबढ़ युवक ने छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख युवक भाग निकला। उभाव थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।