फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी अरविंद राजभर 22 पुत्र स्वर्गीय राजनारायण राजभर की मुंडन संस्कार के दौरान श्रीरामपुर घाट बलिया पर डूबने से हुई मौत के बाद बुधवार की देर शाम गांव शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी अरविंद राजभर अपनी बहन ललिता की ननद सुनीता पत्नी मुकेश राजभर निवासी जसाव थाना बांसडीहरोड के लड़के के मुंडन संस्कार में शरीक होने गया हुआ था। जहां नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन के बाद अरविंद का शव बाहर निकाला गया। अरविंद की मौत का समाचार मिलते व बुधवार देर शाम गांव शव पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया। माता मनोरमा देवी अचेत पड़ी हुई है। आसपास की महिलाएं उसे सांत्वना देती रही। बता दे कि अरविंद के पिता राज नारायण की मौत करीब 18 वर्ष पूर्व हो चुकी है। अरविंद अपने घर का कमाउ व्यक्ति था। मजदूरी करके पैसा लाता था तो परिवार का परिवरीश होता था। बुधवार की देर शाम उसका अंतिम संस्कार घाघरा नदी के किनारे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें