फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन परिसर से सोमवार की सुबह बिहार जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मऊ छपरा पैसेंजर से तस्कर शराब की खेप बिहार ले जा रहे हैं। इसकी सूचना के बाद पुलिस टीम ने बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन की घेराबंदी कर दी। बांसडीहरोड तिराहे से पटरियों के रास्ते चलकर ट्रेन में बैठने जा रहे दो तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से झोलों में भरी हुई 19 बोतल अंग्रेजी और 90 शीशियां देसी शराब की बोतलें बरामद हुई। तस्करों की पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी सहतवार कस्बा एवं हरेंद्र महतो निवासी गांव अमरदेव थाना ईश्वरपुर जिला छपरा बिहार के रूप में हुई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे शराब बिहार ले जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें