फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचने-गाने को लेकर बाराती व घराती भीड़े, आधा दर्जन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पतनारी गांव में शनिवार की रात बारात में नाचने -गाने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। शराब के नशे में धुत घरातियों और बारातियों में जमकर हाथापाई के साथ ईंट-पत्थर चले। जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बारात में भगदड़ मच गई। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पतनारी गांव में राजभर परिवार में बारात आई हुई थी। बारात में गाने की धुन पर शराब के नशे में धुत बराती और घराती नाच रहे थे। इस दौरान नाचने को लेकर बारात में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। उभांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें