बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने शातिर अपराधी रामाश्रय यादव एवं उसके गिरोह के पांच अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। उभाव इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी रामाश्रय यादव गैंग के सक्रिय साथी रविंदर यादव और सिपाही पुत्र सुरेश यादव एवं अरविंद यादव उर्फ बबलू पुत्र सुरेश निवासी परसियां थाना मधुबन जिला मऊ एवं राम प्रताप यादव पुत्र रामाज्ञा यादव, राहुल यादव पुत्र रामाज्ञा यादव निवासी सोनाडीह थाना उभांव के खिलाफ गैंगेस्टर का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इनके खिलाफ संगीन वारदात को अंजाम देने के चलते कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।