फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, चालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कुड़ियापुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक धू-धूकर जल गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुड़ियापुर गांव में बबन यादव का लाल बालू ट्रक से लेकर सुरेंद्र सिंह (50) ग्राम कोपवा बहादुरपुर थाना फेफना व रामबचन यादव (50) ग्राम छिब्बी सोनपुरवा थाना रसड़ा के साथ आया था। बालू उतारकर वह वापस जा रहे थे, तभी कुड़ियापुर ढाले के पास ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। घटना में ड्राइवर सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। उधर, ट्रक में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें