मनियर। थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव के समीप सोमवार को बाइक से गिरकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अभी अस्पताल ले जाते कि उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बड़सरी जागीर निवासी निर्मला देवी 52 पत्नी विधांचल प्रसाद माली सोमवार की दोपहर दवा कराकर अपने पुत्र संजय के साथ बाइक से घर वापस आ रही थी। जैसे ही गांव के पास पहुंची कि बाइक से असंतुलित होकर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।