फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारे बाद भी नहीं सुलझी युवक की मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (बेल्थरारोड)। उभांव थाना क्षेत्र के पलिया ग्राम में चार मई को अबूझहाल में युवक की मौत के मामले में उसकी पत्नी ने उभांव पुलिस को तहरीर सौंप कर हत्या केस दर्ज करने की मांग की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात है। उधर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और सीओ रसड़ा द्वारा स्थलीय जांच की गई।
विज्ञापन

पलिया निवासी रमेश पटेल कि चार मई को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। साथ में उसकी पत्नी सोमारी देवी भी दुल्हन सजाने के लिए गई थी। सोमारी का कहना है कि जयमाल के बाद रमेश उसे घर छोड़ कर पुन: शादी में शामिल होने चला गया। रात में किसी समय रमेश अपने घर आकर बरामदे में पड़ी चारपाई पर सो गया। सोमारी के अनुसार सुबह छ: बजे जब उसने पति को जगाना शुरू किया तो रमेश को मृत देख शोर मचाया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में रमेश की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया। पत्नी सोमारी ने पुलिस को तहरीर देकर रमेश की मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें