फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर लाखों की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी रणविजय सिंह के मकान में रविवार की रात आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे सशस्त्र बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को दो कमरे में बंधक बनाकर जमकर लूटपाट किया। इस दौरान बदमाशों ने हजारों रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक महिला सहित घर के अन्य सदस्यों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और छानबीन में जुट गई। एसपी के निर्देश पर फोरेंसिक एवं डाग स्क्वायड टीम ने भी गहनता से जांच की। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर पीड़ित द्वारा नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी रणविजय सिंह का परिवार प्रतिदिन की भांति रविवार की रात भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सो रहा था। इसी बीच बदमाश मकान के पिछवाडे़ से छत पर चढ़ गए और छत के सहारे आंगन में उतर गए। इस दौरान दो कमरों में अंदर से बंद था। जिसे बदमाशों ने बाहर से बंद कर दिया। जबकि एक कमरे में रणविजय की पत्नी अनिता सिंह सात वर्षीय पुत्र कार्तिकेय व पांच वर्षीय पुत्री टुट्टू के साथ सो रही थी। जिसमें बदमाश घुस गए और महिला व उसके पुत्र की पिटाई कर हजारों रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बदमाशों के जाने के बाद तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 100 नंबर पुलिस के साथ ही बांसडीहरोड एसओ बृजेश शुक्ला हमराहियाें के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और जांच में जुट गई। सोमवार की सुबह सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह, फोरेंसिक टीम के प्रभारी आरबी यादव तथा डाग स्क्वायड टीम के प्रभारी अशोक मौके पर पहुंच घटना स्थल की गहनता से निरीक्षण तथा पीड़ित से घटना के बारे में पूछताछ किया। लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला।

इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार द्वारा तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के लिए एसओ को जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कोई गिरोह था या लूटेरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें