बेल्थरारोड। उभाव पुलिस ने सोमवार की देर शाम सोशल मीडिया पर विधायक धनंजय कन्नौजिया के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में विधायक के प्रतिनिधि दयानंद वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। तहरीर में उल्लेख है कि फेसबुक पर राहुल दबंग ने भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया का फोटो लगाकर अपमानजनक टिप्पणी किया है। जिससे विधायक को ठेस पहुंचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है ।