रसड़ा। कस्बा के चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर बुधवार की सुबह दो छात्राओं ने तड़पते घायल पशु का इलाज एवं सेवा कर मानवता की मिशाल पेश किया। दोनों छात्राओं की पशु प्रेम देख आसपास के लोगों सहित हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने भी इलाज में हाथ बंटाकर पशु की जान बचाई। आजाद चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन के धक्के से एक सांड़ घायल होकर गंभीर रूप से जख्मी होकर तड़प रहा था। इसी बीच रास्ते से गुजर रही डाइट पकवाइनार की दो छात्राएं दीप्ती एवं काजल सिंह ने घायल पशु को देख मेडिकल स्टोर से दवा लाई और उसका इलाज करना प्रारंभ कर दिया। दोनों छात्राओं को इलाज करते देख आसपास के लोग सहित हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश सोनी तथा जिला मंत्री सत्या सिंह सिंह ने भी चिकित्सकों को बुलाकर घायल पशु का इलाज कराया।