गड़वार(बलिया)। स्थानीय पुलिस ने फेफना थाना के जगदीशपुर निवासी अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र बंशबहादुर के विरूद्घ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्त पर वादी की नाबालिग पुत्री के साथ बोर्ड परीक्षा देकर घर लौटते समय छेड़छाड़ करना व साइकिल लेकर भागने का आरोप है। उधर, रसड़ा कोतवाली पुलिस ने राघोपुर निवासी अभियुक्त बृजेश पुत्र प्रेमचन्द्र राजभर के विरूद्घ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। अभियुक्त पर वादी की चार वर्षीय पुत्री के साथ बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने अभियुक्त कासे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इसके अलावा सुखपुरा पुलिस ने चंदकी निवासी अभियुक्त मुकेश राजभर पुत्र श्याम बिहारी समेत पांच लोगों के विरूद्घ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।