धनघटा। क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर शनिचरा के पास बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दंपति घायल हो गए घायलों को लोग सीएचसी मलौली पहुंचाए जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ गांव निवासी रामप्रकाश 70 वर्ष अपनी पत्नी गायत्री देवी 65 वर्ष के साथ साइकिल से धनघटा थाना क्षेत्र के पैतलिया गांव में अपने रिश्तेदार के वहां जा रहे थे।
जब वह शनिचरा बाजार के करीब पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार के साथ ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे घायल होकर दंपति सड़क पर गिर पड़े ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला गांव के लोग इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ एंबुलेंस 108 नंबर पर दी। एंबुलेंस से घायल दंपति को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गायत्री की मौत हो गई।