फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएफ घोटाला : कमेटी खंगालती रही पत्रवलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सालों पहले जिले के माध्यमिक शिक्षा में हुए जीपीएफ घोटाले की जांच को पहुंची हाई पावर कमेटी दूसरे दिन शुक्रवार को भी कोषागार में पत्रवलियों को खंगालती रही। उधर, डीआईओएस ने सभी अशासकीय माध्यमिक विद्यालय तथा संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। डीआईओएस अमर नाथ राय ने विद्यालयों को कर्मचारी का नाम, पदनाम, खाता संख्या के अलावा जीपीएफ मद में 31 मार्च 2017 तक अंतिम शेष धनराशि का ब्योरा तीन दिनों उपलब्ध कराने को कहा है। इस घोटाले की सुनवाई 8 अगस्त को हाईकोर्ट में है और कोर्ट ने इसके पहले विजलेंस जांच में मिले दोषियों पर कार्रवाई नहीं करने पर सीबीआई जांच कराने की चेतावनी भी दी है। इसको देखते हुए जिले में दूसरे दिन भी हाईपावर कमेटी जमी रही। सूत्रों की माने तो 8 अगस्त के पहले हाईपावर कमेटी को बड़ा फैसला ले सकती है। इसके चलते विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें