फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से की हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर गांव में शुक्रवार की रात में चोरों ने दो घरों से हजारों रुपये के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर लिया। वहीं एक घर में गृह स्वामी के जगने के कारण चोर चोरी करने से पहले भाग खड़े हुए। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर गांव के बंसरोपन यादव पुत्र जगरनाथ यादव के घर पीछे बने शौचालय के जरिये छत पर चढ़ सीढ़ियों से उतर कर घर में रखे एक बक्से को उठा के खेतों में ले गए। जहां बक्से का ताल तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरा और 5200 रुपये नगद चुरा लिए। वहीं इसी गांव के विश्वनाथ राम पुत्र स्व. बसगीत राम के दरवाजे पर बनी कोठरी में बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे एक अटैची चुरा लिया और बाहर लाकर रास्ते पर ही तोड़ कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही घर से दो मोबाइल भी उठा ले गए। चोरों ने तीसरी घटना को अंजाम देने के लिये गामा पुत्र स्व. शिव दयाल के घर में घुसे ही थे कि गामा की नींद खुल गई और हल्ला करने पर चोर भाग खड़े हुए। पीड़ित परिवारों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें