रसड़ा। नगर के पुरानी बैंक गली के अंदर रविवार की रात चोरों ने स्वर्ण कारीगर के दूकान का दरवाजा तोड़कर एक एलसीडी टीवी समेत डेढ़ लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नगर के उत्तर पट्टी नई बस्ती निवासी अमित सोनी पुत्र सुभाष सोनी बैंक गली में दुकान खोलकर स्वर्ण आभूषण बनाता है। प्रतिदिन की तरह रविवार की शाम दुकान बंद करके घर चला चला गया। इस बीच देर रात चोरों ने दुकान की लकड़ी का दरवाजा तोड़कर दुकान में लगे एलसीडी टीवी एवं 50 ग्राम सोने के गहनों पर हाथ साफ किया। सूचना पर अमित दुकान पर पहुंचा तो दरवाजा टूटा देखा तथा सामान तितर-बितर था। गहने गायब देख पैरों तले जमीन खिसक गई। अमित ने बताया कि आर्डर पर स्वर्ण दुकानदारों से सोना लेकर आभूषण तैयार कर देता हूं। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट है।